Advertisement

भाजपा नौटंकी कर ले झारखंड में सत्ता मुंगेरीलाल के हसीन सपनो की तरह-विजय शंकर नायक

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। विधान सभा चुनाव आते ही भाजपा कितनो ही नौटंकी कर ले, मगर झारखंड मे सत्ता में आना भाजपा के लिए दिन मे मुंगेरीलाल के हसीन सपनो की तरह सपना देखना है।

उपरोक्त बाते 23 अगस्त को आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय शंकर नायक ने भाजपा के युवा आक्रोश रैली में नादारत रहे युवा के कारण रैली फ्लॉप होने पर अपनी प्रतिक्रिया में कही।

नायक ने कहा कि भाजपा कितना नौटंकी कर ले वो अब सत्ता में नही आ सकती। क्योंकि झारखंड में भाजपा की सरकार को झारखंडी समाज ने 14 वर्ष तक देखा है। उसके नेताओ के चाल चरित्र को देखा और भोगा भी है।

नायक ने कहा कि भाजपा के नेता सत्ता के बिना उस मछली की तरह छटपटा रहे है जिस तरह मछली बिना पानी मे छटपटाती है। उन्होंने भाजपा नेताओ से पुछा कि वे अपने 14 वर्ष के कार्यकाल के बारे मे जनता को बताए कि उन्होने झारखंडी जनता खासकर दलित, आदिवासी और मूलवासी समाज के लिए कितना कार्य किया है।

सिर्फ लुट, भ्रष्टाचार के सिवा कोई कार्य नही किया है। तब ही झारखंडी जनता खासकर दलित, आदिवासी और मूलवासी समाज ने भाजपाईयों को सत्ता से बेदखल किया है।

नायक ने कहा कि केंद्र मे बैठी भाजपा सरकार ने कितने वादे चुनाव के समय किये गये थे, उसको अबतक पुरा नहीं किया। जब जनता सवाल करने लगी तो ये जुमलाबाजी बोल कर अपने किये गये वादो से मुकरने का कार्य किया। न कालाधन वापस आया, न महंगाई रुकी, न ही दो करोड़ देश के युवाओं को रोजगार दिया गया। अब भाजपाईयों को बोलने का अधिकार नही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *