Advertisement

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने मनाया हुल दिवस

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमियां प्रखंड के आदिवासी बहुल सियारी गांव में 30 जून को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा हूल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरीय नेता डॉ सुरेंद्र राज थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के जिला मंत्री दरबारी मांझी ने तथा कार्यक्रम का संचालन नारायण गोप ने किया।

कार्यक्रम के अवसर पर सर्वप्रथम आगंतुक अतिथियों का स्वागत करते हुए हुल के महानायक और देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी सिदू – कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के वरीय नेता डॉ सुरेंद्र राज ने कहा कि हुल दिवस उन महान शहीदों द्वारा देश के लिए लड़ी गई संघर्ष का सबूत है, जिन्होंने 1855 में अंग्रेजो के खिलाफ पहली स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी थी।

इस लड़ाई में कई लोगों ने बलिदान दिए थे। सिदू- कान्हू, चांद- भैरव, फूलों- झानो के नेतृत्व में हजारों संथाल वीरों ने उलगुलान कर अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे। उन्होंने कहा कि झारखंड के वीरों ने अंतिम सांस तक अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहे।

आज उन्हीं के सोच, संघर्ष और कुर्बानी का प्रतिफल है कि देश के लोग अमन चैन से रह रहे हैं। उनका अबुआ दिसोम – अबुआ राज का नारा आज भी प्रासंगिक हैं। मौके पर रामकुमार सोरेन, दिनेश करमाली, बतीस मुर्मू, विनय मांझी, महेश्वर टूडू, वीरेंद्र हेम्ब्रम, दिनेश मुर्मू, चेतलाल मुर्मू, सूरज बेसरा, दुखन भुइयां, दिनेश भुइयां आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *