विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में बगिया टोला होसिर में भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. (Prime minister Narendra Modi) केेेे 71 वें जन्मदिन पखवाड़ा के अवसर पर आयुष्मान लाभुकों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन पखवाड़ा के अवसर पर सेवा समर्पण अभियान के सातवें दिन 23 सितंबर को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बोकारो द्वारा साड़म मंडल दलित राजस्व गांव बगिया टोला होसिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिव शंकर दुबे एवं संचालन बोकारो जिला महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा विनोद पासवान ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष फटीक चंन्द्र दास एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रवक्ता राकेश राम, कारीगर प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक देवनारायण प्रजापति, डॉ सुरेंद्र राज, चितरंजन साव आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में आयुष्मान कार्ड धारी महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि फटीक चंद्र दास ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में हर वर्ग को सम्मान मिला है। बाबा साहेब के विचारों को मजबूती मिली। पहली बार कोई प्रधानमंत्री ने साफ सफाई कर्मियों को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमारे अभिमान हैं। सदियों में ऐसा कोई महापुरुष जन्म लेते हैं। भाजपा ऐसे ही महापुरुष का जन्मदिन पखवाड़े के रूप में मना रही है, जिनके नेतृत्व में आज भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विजयानंद प्रसाद, महिला नेत्री चंदना डे, मोहन राम, रामजी प्रसाद, गंदौरी राम, संदीप प्रसाद, घनश्याम डे, विनोद यादव, अमन वर्मा, जितेंद्र त्रिपाठी, मनोज दत्ता, प्रमोद दास, सुभाष रजक, बृज दास, राम पुकार राम, जितेंद्र राम, नारायण रविदास,आदि।
अशोक रविदास, रोहित लाल रविदास, मुकेश बावरी एवं आयुष्मान कार्ड धारी पुदीना देवी, पनवा देवी, सुधा देवी, कपूरिया देवी, बंसी रविदास, फागुन रविदास, भजन रविदास समेत दर्जनों महिला पुरुष शामिल थे।
220 total views, 1 views today