भाजपा ने किया सोनपुर विधान सभा स्तरीय बैठक का आयोजन

बैठक में सोनपुर के सभी छह मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारी हुए शामिल

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर पश्चिमी मंडल भाजपा संपर्क कार्यालय में 18 जनवरी को सभी छह मंडल अध्यक्षों एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सोनपुर विधान सभा स्तरीय बैठक आयोजित किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष व सोनपुर के पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह ने 19 जनवरी को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को एक समारोह के रुप में आयोजित किए जाने एवं आगामी 20 जनवरी को छपरा राजेन्द्र स्टेडियम में आयोजित हो रहे एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में सोनपुर विधान सभा से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सिंह ने कहा कि एनडीए का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन एनडीए गठबंधन के सभी दल के कार्यकर्ता के संपर्क, समन्वय और आगामी 2025 में बिहार के 225 विधान सभा चुनाव जीतने के संकल्प का सम्मेलन है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में सोनपुर विधान सभा की भूमिका अहम हो, यह हम सभी को सुनिश्चित करना है। कहा कि भाजपा का बुथ स्तर तक का कार्यकर्ता को उक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित होना है।

उक्त कार्यक्रम में विधान सभा प्रभारी राजेश सिंह ने सभी मंडल अध्यक्ष से उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की। कार्यक्रम में क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह प्रभारी अभय सिंह, सैनिक प्रकोष्ठ के सह प्रभारी सुनील सिंह, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव सिंह, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा राम, सोनपुर नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह बबलू, निवर्तमान अध्यक्ष शशि सिंह, सोनपुर दक्षिणी के मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, सोनपुर पूर्वी मंडल महामंत्री आलोक, दिघवारा सदर आदि।

मंडल अध्यक्ष विपिन सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष उमा सिंह, दिघवारा नगर मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष मुकेश सिंह, अनील सिंह, मनोरंजन पटेल, विमल चौरसिया, विक्रम रावत, राजु सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक का संचालन सोनपुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संजीत चौरसिया ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अनिल सिंह ने किया।

 

 82 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *