Advertisement

चांपी में भाजपा द्वारा एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। भाजपा सेवा सुशासन गरीबों के कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार का कार्यकाल 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जगह जगह कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

इस क्रम में 18 जून को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली मंडल भाजपा की बैठक चांपी में मंडल महामंत्री मनोज ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
यहां कार्यक्रम प्रभारी सह भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में देश का आशातीत विकाश संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष 2047 तक राष्ट्र विकसित देश की श्रेणी में होगा।इसके लिए उपस्थित समूह ने इस संकल्प को दुहराया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पौधा मां के नाम लगाने का नारा लगाया गया एवं पौध लगाया गया। साथ हीं उक्त पौधा संरक्षण का संकल्प लिया गया।
मौके पर राजकुमार महतो, सहदेव महतो, वकील महतो, शंकर यादव, सोहन गंझु, सुनील ठाकुर, रूपलाल महतो, प्रमोद महतो, महेश्वर महतो सहित कई भाजपा समर्थक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *