Advertisement

भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बेनुधर बारीक के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

प्रहरी संवाददाता/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में भाजपा सारंडा मंडल ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं समाजसेवी बेनुधर बारीक का बीते 14 मार्च को जमशेदपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे।

जानकारी के अनुसार उनके परिवार ने इलाज के लिए एम्स सहित कई बड़े अस्पतालों में लाखों रुपये खर्च किए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बीते 14 मार्च को उनके निधन के पश्चात परिवारजनों ने उसी रात उनका अंतिम संस्कार रामतीर्थ घाट पर कर दिया। सारंडा मंडल ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं समाजसेवी बेनुधर बारीक के निधन से बड़ाजामदा व आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है। भाजपा के लिए भी यह एक अपूरणीय क्षति मानी जा रही है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *