Advertisement

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष 3 जनवरी को आएंगे सोनपुर, करेंगे बाबा हरिहरनाथ की पूजा

अवध किशोर शर्मा/सोनपुर (सारण)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) अपने बिहार दौरे के क्रम में आगामी 3 जनवरी को सारण जिला के हद में सोनपुर आएंगे।

वे यहां बाबा हरिहरनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा भी करेंगे। इससे पूर्व वे उसी दिन वैशाली जिले के गोरौल में भाजपा द्वारा आयोजित राजनीतिक सभा में भाग लेंगे।

बिहार प्रदेश भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के सोनपुर आगमन की तैयारियों की सारी जिम्मेवारी स्थानीय सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी को दी है। इस संदर्भ में रुडी ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बिहार से गहरा रिश्ता रहा है।

पटना उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि भी है। उनकी सियासी यात्रा की शुरुआत चाणक्य की धरती पाटलिपुत्र से ही हुई। यही वजह है कि बिहार छोड़ने के बाद भी उनका इस भूमि से गहरा लगाव है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने विशेष रूप से सांसद को इसकी जिम्मेवारी सौंपी है। मालूम हो कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगामी 3 जनवरी को बिहार दौरे पर रहेंगे। वे वैशाली के गोरौल में राजनीतिक सभा करेंगे। इस दौरान नड्डा का आगमन सोनपुर में भी होगा जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

नड्डा के हरिहरनाथ मंदिर आगमन को लेकर मंदिर कमेटी के सदस्य भी उत्साहित है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ जायसवाल ने सोनपुर में कार्यक्रम की तैयारियों के लिए विशेष रूप से सांसद रुडी को कहा है।

इस संदर्भ में रुडी ने सभी पार्टी अधिकारियों से दूरभाष पर बात की है। यहां कार्यक्रम के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष पटना में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे तथा संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा भी करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *