प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण के भाजपा सांसद राजीव प्रताव रूडी ने 21 मई को जिला के हद में गरखा प्रखंड के नारायणपुर रहिवासी बीएसएफ के शहीद सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज के पैतृक आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दिया और उनके परिजनों से बात कर उन्हें सांत्वना दी।
भाजपा सांसद रूडी ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहीद मोहम्मद इम्तियाज ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपने कर्तव्यों का निवर्हन करते हुए देश की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। उनकी शहादत पर पूरे देश को गर्व है।
इससे पूर्व बिहार के बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने जम्मू कश्मीर में शहीद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज़ के गृह स्थल सारण जिला के हद में गरखा प्रखंड स्थित जलाल बसंत पंचायत के नारायणपुर जाकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी था।
जबकि पूर्व में बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने भी शहीद के घर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की थी और परिजन को 50 लाख का चेक प्रदान किया था। उन्होंने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट की तथा उन्हें धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की दुआ की।
![]()













Leave a Reply