Advertisement

फुसरो में भाजपाइयों ने झरिया विधायक एवं सिद्धार्थ गौतम का किया स्वागत

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय के आवासीय कार्यालय में 21 जनवरी को झरिया विधायक द्वारा विशेष शिष्टाचार मुलाकात किया गया।

इस दौरान भाजपा नेता विक्रम पांडेय और भाजपा कार्यकर्ताओं ने झरिया विधायक रागनी सिंह, पूर्व विधायक संजीव सिंह और जमसं महामंत्री सिद्धार्थ गौतम का गर्मजोशी से स्वागत किया। अवसर विशेष पर कार्यकर्ताओं ने फूलों का हार पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर अतिथियों का अभिनंदन किया।

मौके पर भाजपा नेता बिक्रम पांडेय ने इसे एक सौहार्दपूर्ण भेंट बताया। इस दौरान आपसी समन्वय और क्षेत्रीय विषयों पर अनौपचारिक चर्चा भी हुई। स्वागत समारोह में भाई प्रमोद सिंह, विकास सिंह, दिनेश सिंह, संजय तिवारी, नरेन्द्र तिवारी सहित भाजपा के कई स्थानीय पदाधिकारी और गणमान्य उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *