Advertisement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले बेरमो के भाजपाई, दी नववर्ष की बधाई

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के मोहराबादी स्थित आवास पर मुलाकात कर बेरमो के भाजपा नेताओ ने उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

प्रदेश अध्यक्ष से भेंट में भाजपा नेताओं ने बेरमो के राजनीतिक परिवेश की जानकारी दी और झारखंड में किस तरह सुशासन राज्य चले इस पर विचार विमर्श किया गया। प्रदेश अध्यक्ष से मिलनेवालों में भाजपा नेता अभय विश्वकर्मा, फुसरो नगर महामंत्री टुनटुन तिवारी, अविनाश बरनवाल, रवि कुमार गुप्ता आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *