Advertisement

जिलाध्यक्ष व् प्रदेश कार्यसमिति सदस्य को भाजपायियों ने दी बधाई

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा नवनियुक्त बोकारो जिलाध्यक्ष जयदेव रॉय तथा पूर्व जिलाध्यक्ष भरत यादव को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाये जाने पर पेटरवार प्रखंड के भाजपायियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार बेरमो विधानसभा क्षेत्र कि भाजपा अंगवाली मंडल की ओर से 30 जनवरी को दोनों पदधारियों को शुभकामनाएं दी गई। हर्ष व्यक्त करनेवालों में अंगवाली मंडल अध्यक्ष सचिन मिश्रा, हिमाचल मिश्रा, सूरजमल नायक, राजकुमार ठाकुर, मनोज ठाकुर, हरेंद्र मंडल, संजय कपरदार, मनोहर नायक, मुकेश मिश्रा, निरंजन मिश्रा, दीपक मिश्रा, बजरंगी मिश्रा, अरुण महतो, वरुण नायक, आशीष नायक, अशोक कुमार, सुकनाथ मुर्मू, बासुदेव महतो, राजेन्द्र दसौंधी, कार्तिक रविदास, पिताम्बर मिश्रा, संदीप मिश्रा, ब्रजेश दसौंधी, धनेश्वर करमाली आदि शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *