प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर भाजपा की बैठक

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) का बोकारो दौरा एवं प्रवास की तैयारी को लेकर 24 अक्टूबर को बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में बोकारो थर्मल कार्यालय में जिलाध्यक्ष भरत यादव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। यहां बड़ी संख्या में भाजपायी उपस्थित थे।

आयोजित बैठक में मुख्य रूप से आगामी 30 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का बोकारो दौरा एवं प्रवास की तैयारी हेतु विस्तृत चर्चा एवं व्यवस्था से संबंधित चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि संगठन को नई गति एवं दिशा देने के लिए उनका दौरा एवं प्रवास अति आवश्यक है। प्रदेश अध्यक्ष दिपक प्रकाश का बोकारो जिला में स्वागत धनबाद जिला के सीमा तेलमच्चों पर कार्यकर्ताओं के द्वारा अगवानी एवं स्वागत किया जाएगा।

उसी दिन दोपहर 12 बजे सेक्टर थर्ड सी बोकारो के पूज्य तपस्वी जगजीवन जी महाराज सरस्वती शिशु मंदिर में जिला के सभी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। उन्होंने कहा कि बेरमो विधानसभा व जिला के अंतर्गत सभी विधानसभा की बोकारो कमेटी की बैठक होगी।

इस अवसर पर बैठक के दौरान ओबीसी मोर्चा के देव नारायण प्रजापति को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मनोनीत करने पर उनको माल्यार्पण कर बधाई एवं स्वागत किया गया।

बैठक मे मुख्य रूप से भाजपा के वरीय नेता मधुसूदन सिंह, लक्ष्मण नायक, देव नारायण प्रजापति, विनोद कुमार, गिरजा देवी, अर्चना सिंह, संजय प्रसाद, भाई प्रमोद सिंह, कुमार प्रमोद, बलराम रवानी, सचिन मिश्रा, शिव शंकर दुबे, नारायण महतो, आदि।

सूरज नायक, महेश भासके, विश्वनाथ यादव, कौशल मंडल, भैरव महतो, शानू वर्णवाल, मनोज तिवारी, उमेश प्रसाद, रामकिंकर पांडेय, सुरेंद्र राज, चितरंजन साव, दशरथ महतो, रामजी यादव, मनोज कुमार ठाकुर, बाल गोविंद महतो,आदि।

रामचंद्र महतो, राजेश सिन्हा, चंद्रशेखर महथा, तारकेश्वर महतो, विनोद यादव, दिनेश ठाकुर, अशोक कुमार, उदय प्रसाद, सुरेश महतो, किशोर महतो, सुरेंद्र मिस्त्री, कमल देव शर्मा, देवेंद्र प्रसाद, अमन वर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 187 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *