Advertisement

भाजपा मंडल ने अनुमंडलीय अस्पताल के समीप फुंका सीएम का पुतला

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बीते दिनों झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा युवा आक्रोश रैली में झारखंड सरकार के द्वारा विरोध कर आंसू गैस, गोली व पानी का बौछार किया गया। उन तमाम युवाओं के साथ बर्बरता से सरकार पेश आई।

इसी के विरोध में 24 अगस्त को बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल अस्पताल के समीप भाजपा फुसरो मंडल द्वारा सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।पुतला दहन के अवसर पर 16वीं लोकसभा सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह, पूर्व बोकारो जिलाध्यक्ष बिनोद महतो, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवीदास,आदि।

फुसरो नगर मंडल महामंत्री टुनटुन तिवारी व रमेश स्वर्णकार, भाजयुमो नेता सुमित सिंह व सूरज सिंह राठौर, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंदन राम, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सिंह यादव, संत सिंह, कृष्ण कुमार, नवीन पांडेय, लालमोहन महतो, अनिल गुप्ता, नंदलाल चौहान, पिंकू गुप्ता आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *