Advertisement

परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा विधायक आवास में बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह के निर्देश पर 22 सितंबर से बोकारो विधानसभा क्षेत्र में बेटी-रोटी-माटी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

जानकारी के अनुसार आगामी 24-25 सितंबर को होनेवाले परिवर्तन यात्रा की तैयारी को लेकर 22 सितंबर को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा प्रमण्डलीय प्रभारी लीला देवी ने की। बैठक में बोकारो विधायक के अलावा जिला महामंत्री आदि उपस्थित थे। बतौर मुख्य अतिथि विधायक की धर्मपत्नी नीना नारायण विशेष तौर पर उक्त बैठक में शामिल थी।

बोकारो विधायक बिरंची नारायण के सेक्टर वन स्थित आवासीय कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में कहा गया कि पार्टी द्वारा निर्देशित बेटी-रोटी-माटी अभियान को जन जन तक पहुंचाना है। कहा गया कि इस अभियान के तहत महिला मोर्चा के प्रत्येक सदस्य को इसे लेकर आमजनों को अवगत कराना है। इसके तहत प्रत्येक घरों से अनाज तथा मिट्टी एकत्रित करना है। जिसे आगामी 24-25 सितंबर को होनेवाले भाजपा की परिवर्तन यात्रा को समर्पित करना है।

बताया जाता है कि बेटी-रोटी-माटी अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा बोकारो नगर मंडल अध्यक्ष ममता गोस्वामी के नेतृत्व में बोकारो विधायक बिरंची नारायण के आवास से अनाज तथा मिट्टी का संग्रह कर अभियान का शुभारंभ किया गया।

विधायक की धर्मपत्नी ने मंडल अध्यक्षा की आंचल रूपी दुपट्टा में अनाज यथा चावल तथा मिट्टी डालकर इसकी शुरुआत की। उक्त बैठक तथा अभियान में महिला मोर्चा प्रमण्डलीय प्रभारी लीला देवी, विधायक बिरंची नारायण, उनकी धर्मपत्नी नीना नारायण के अलावा भाजपा नेत्री आरती राणा, बबिता शर्मा, सुनीता देवी, प्रीति गुप्ता, रेशु सिन्हा, संगीता देवी, ममता गोस्वामी, आदि।

वर्षा चौधरी, सुनीता साहु, बबिता प्रजापति, सीमा शर्मा, रंजू देवी, भारती देवी, कलावती देवी, फूलमती देवी, मंजु सिंह, नीलम उपाध्याय, सुधा देवी, भाजपा जिला महामंत्री संजय त्यागी सहित दर्जनों जिला व् मंडल स्तरीय महिला मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *