Advertisement

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने लाभार्थी विद सेल्फी का की शुभारंभ

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी को बेरमो के टीना घौडा मे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिला मोर्चा द्वारा स्वागत किया गया।

भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम एक करोड़ महिला लाभार्थी के साथ लाभार्थी विद सेल्फी कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी ने की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिये सुकन्या, उज्जवला गैस, महिला स्वयं सहायता समूह, महिला कौशल विकास योजना आदि दर्जनों योजनाओं द्वारा लाभ देने का कार्य किया गया है।

यह हमारी सरकारें कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी 2024 के चुनावों की तैयारियों में जुट जायें। कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था अंतोदय को अग्रिम पंक्ति पर लाना। वह आज मजबूत होते दिख रही हैं।

लाभुकों मे दीप्ति देवी, सरस्वती देवी, सुलोचना देवी, रीता देवी, गीता देवी, मीना देवी, सीता देवी, मालती देवी, राजमती देवी, देवंती देवी, कौशल्या देवी, अनु देवी, भारती देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *