Advertisement

भाजपा महिला मोर्चा ने भावी सांसद व् उनकी पत्नी को दी जीत की अग्रिम बधाई

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने एक मई को धनबाद जिला के हद में चिटाहीं स्थित बाघमारा विधायक व् उनकी धर्मपत्नी से भेंट की। महिला मोर्चा ने इस अवसर पर धनबाद के भावी सांसद ढुल्लू महतो एवं उनकी धर्मपत्नी सावित्री देवी को जीत की अग्रिम बधाई दी।

उक्त जानकारी देते हुए भाजपा महिला मोर्चा बोकारो नगर अध्यक्ष ममता गोस्वामी ने बताया कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा के उनके दर्जनों पदाधिकारी एवं सदस्य भावी सांसद सह बाघमारा विधायक एवं उनकी धर्मपत्नी को बुके देकर सम्मानित करते हुए जीत की अग्रिम वधाई दिया गया।
मौके पर महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष ममता गोस्वामी के अलावा मुखिया टीना सिंह, करुणा सिंह, वनिता, शामलिका दुबे आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *