Advertisement

भाजपा महिला मोर्चा ने टावर चौक पर सीएम का पुतला फुंका

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह जिला एवं नगर महिला मोर्चा द्वारा 19 दिसंबर की संध्या गिरिडीह टावर चौक के समीप झारखंड सरकार एवं सीएम हेमन्त सोरेन का पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि आये दिन झारखंड में बलात्कार, भ्रष्टाचार एवं हत्या जैसे कई मामले एवं तुष्टीकरण की राजनीति कर सरकार पूरे झारखंड को लूटने में लगी हुई है। जिसका सीधा उदाहरण रेनबिका पहाड़ीन की हत्या साहेबगंज में जिस प्रकार से की गई और सरकार मौन धारण करके बैठी हुई है।

इससे साफ प्रतीत होता है कि कहीं ना कहीं झारखंड सरकार (Jharkhand Government) की मिली भगत से यह हत्या जैसा घिनौना काम अपराधी खुलेआम कर रहे हैं। जिसका भारतीय जनता पार्टी विरोध करती है।

पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रुप से गिरिडीह महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा संगीता सेठ, रीना शर्मा, पुनम प्रकाश, प्रमिला महादेवन, मीना गुप्ता समेत कई महिला एवं जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, चुन्नू कान्त, दिनेश यादव, सुभाष सिंहा, आदि।

रंजन सिंहा, ज्योति शर्मा, अनुप सिंहा, विनय सिंह, सुरेश प्रसाद गुप्ता, अजय पाठक, प्रकाश सेठ, संदीप डगैच, गोविंद सूरी, अमित पासवान, आदि कई भाजपा कार्यकर्ता एवं नेतागण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *