प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। बिहार में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी पर किए गये अभद्र टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा गिरिडीह जिला इकाई में उबाल देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 31 अगस्त को गिरिडीह जिला मुख्यालय झंडा मैदान से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अमर्यादित बयान पर विरोध प्रदर्शन किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता झंडा मैदान से विरोध प्रदर्शन करते हुए बक्सीडीह मार्ग स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय ऑफिस पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेंगी। कहा गया कि राहुल गांधी द्वारा बिहार में तथाकथित वोट अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी की दिवंगत माताजी के लिए जिस अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, उसकी भाजपा कटु शब्दों में निंदा करता हैं। ये गाली की भाषा इस देश की नहीं हो सकती। इस दौरान वक्ताओं द्वारा कहा गया कि कांग्रेस के राहुल गांधी को तुरंत माफी मांगनी चाहिए। कहा गया कि अब माँ का अपमान कांग्रेस की पहचान बन गई है।
मौके पर भाजपा महिला मोर्चा गिरिडीह जिलाध्यक्ष उषा देवी, जमुआ विधायक डॉ मंजू कुमारी, प्रो. विनीता कुमारी, शालिनी बेसिकियार, संगीता सेठ, पिंकी वर्मा, संजू देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, दिलीप वर्मा, सुनील पासवान, पूर्व अभियंता विनय सिंह, मिथुन चंद्रवंशी, सुभाष चंद्र सिन्हा, हरविंदर सिंह बग्गा, महेंद्र वर्मा, नवीन सिन्हा, मनीष वर्मा, कामेश्वर पासवान व् सैकड़ों भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply