Advertisement

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की पुत्री बनी चिकित्सक

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष सह बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी व समाजसेवी जितेंद्र महतो की बेटी डॉ मधुबाला पटेल ने मेडिकल की परीक्षा पास कर चिकित्सक बन गयी है।

जानकारी के अनुसार डॉ मधुबाला पटेल ने शिनजियांग मेडिकल यूनिवर्सिटी, ऊरुमची (चीन) से 6 वर्षों की कठिन साधना, समर्पण और अनुशासनपूर्ण प्रयास से एमबीबीएस की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। वे न केवल एक योग्य डॉक्टर बनी हैं, बल्क़ि उन्होंने अपने पूरे शैक्षिक सत्र में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। डॉ मधुबाला के परिजनों के अनुसार उनकी पुत्री ने स्नातक परीक्षा में टॉप किया और साथ ही आउटस्टैंडिंग स्टूडेंट ऑफ द यूनिवर्सिटी जैसा सर्वोच्च सम्मान भी पाया। जिससे परिजनों में हर्ष देखा जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *