Advertisement

भाजपायीयों ने पूर्व बीस सुत्री जिला उपाध्यक्ष का किया स्वागत

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो पहुंचने पर 9 जुलाई को जिला बीस सुत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक का भाजपायीयों ने भव्य स्वागत किया।

जानकारी के अनुसार फुसरो नगर में भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव कृष्णा महतो। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, बोकारो जिला बीस सुत्री के पुर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक को भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला एवं बुके देकर स्वागत किया।

सभी नेता गोमियां में प्रमंडलीय बैठक ओबीसी मोर्चा में भाग लेने जा रहे थे। यहां भाजपा ओबीसी नेता अनिल गुप्ता के नेतृत्व में सवागत किया गया। स्वागत करने वालो में बचन गुप्ता, अनिल गोराई, गोपाल नायक सुनील चरण पहाडी, खगेशवर नायक, सौरभ गुप्ता, अंकुर गुप्ता, नयन साव, रामजी गुप्ता, सोहन साव, उत्तम साव इत्यादि मौजुद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *