Advertisement

भाजपाइयों ने बेरमो प्रखंड कार्यालय के सामने दिया धरना प्रदर्शन

झारखंड में गरीब किसानों की नहीं, अफसरों की सरकार-रविंद्र

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में भाजपा बेरमो प्रखंड व फुसरो नगर मंडल समिति द्वारा हेमंत सोरेन सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था, लचर बिजली पानी की व्यवस्था, अवैध बालू, पत्थर, कोयला की लूट और बेरोज़गारी के विरोध में 24 जून को बेरमो प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन किया गया।

भाजपा झारखंड के निर्देश पर आयोजित धरना प्रदर्शन के अवसर पर पुर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने राज्य के हेमंत सोरेन सरकार पर कई आरोप लगाया। कहा कि राज्य में अवैध बालू, पत्थर, कोयला का अवैध खनन कर तस्करी किया जा रहा है। सरकार एक भी बालू घाट नीलाम नहीं कर पाई। राज्य में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। बेरोज़गारी बढ़ गई है। बिजली पानी की लचर व्यवस्था से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है।

इस दौरान भाजपा नेता विनय सिंह, मधुसूदन प्रसाद सिंह, ईश्वरचन्द्र प्रजापति, अर्चना सिंह, सी पी सिंह, सुरेन्द्र स्वर्णकार, रमेश स्वर्णकार आदि ने झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा। साथ ही झारखंड सरकार की विभिन्न नीति और भ्रष्टाचार को लेकर बयान बाजी की।

प्रदर्शन के उपरांत मांगों को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर भाजपा नेता सह जिप सदस्य ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, सुरेन्द्र गिरि, दिनेश पांडेय, मदन गुप्ता, भाई प्रमोद सिंह, वैभव चौरसिया, अशोक मिश्रा, भरत वर्मा, विनय पाठक, संत सिंह, देवतानंद दूबे, दिनेश सिंह, सीमा देवी, श्रीकांत यादव, राम किंकर पांडेय, बैजनाथ सिंह, संजय प्रसाद, अभिषेक सिंह, राजेश साव, अनिल गुप्ता, रामू तांती, गणेश सिंह, लाल मोहन महतो, सुरेंद्र सिंहा, ज्योति कुमारी, अनिता सकूजा, राखी देवी, शिवपूजन चौहान, संजय पांडेय, प्रनेश गिरि, नवीन पांडेय, नवल किशोर सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *