Advertisement

भाजपा नेताओं ने बैठक कर पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों पर की चर्चा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गोमियां विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों से 2000 भाजपाई धनबाद में होनेवाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने जायेंगे।

बोकारो जिला के हद में कसमार के लोहिया भवन मे 27 फरवरी को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए भाजपा के गोमिया विधान सभा पूर्व प्रत्याशी लक्ष्मण कुमार नायक ने उक्त बातें कही। बैठक में आगामी एक मार्च को धनबाद के बरवड्डा एयरपोर्ट के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गयी।

बैठक में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री के भाषण को सुनकर लाभ उठायें। इसके अलावा बैठक में उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की।

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेश पांडेय तथा संचालन महामंत्री आनंद महतो ने किया। बैठक में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष यदुनंदन जयसवाल, महामंत्री परमेश्वर नायक, भवानी मुखर्जी, रामलाल ठाकुर, प्रताप सिंह, अनीश जयसवाल, मनोहर महतो, बिक्रम नायक, विश्वजीत मिश्रा, राजेश्वर महतो, बैजनाथ साव, प्रफुल महतो, प्रह्लाद महतो, महेंद्र सिंह, बलदेव रजवार, मोहन कुमार सहित अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

कार्यकर्ताओ को नायक ने कहा कि सभी अभी से ही अपने-अपने क्षेत्र में कमर कस कर लोकसभा चुनाव की तैयारी मे लग जायें। सभी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में प्रत्येक घर जाकर आम रहिवासियों से सम्पर्क कर मोदी सरकार की विकास के बारे में चर्चा कर सरकार के 400 से अधिक सीट की सोंच से सरकार बनाने को लेकर समर्थन प्राप्त करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *