Advertisement

भाजपा नेताओं ने किया कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। आगामी 21 फरवरी को गिरिडीह उपायुक्त कार्यालय घेराव कार्यक्रम के मद्देनजर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने 19 फरवरी को स्थल का निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार ढिबरा मजदूरों के हक हुकुक के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 21 फरवरी को उपायुक्त कार्यालय गिरिडीह के घेराव कार्यक्रम को लेकर भाजपा गिरिडीह इकाई के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव ने बताया कि ढिवरा मजदूरों के हक को लेकर भाजपा पूरी तरह से गंभीर है। साथ हीं उनके संगत में पूरी तरह से उनके साथ है।

यादव ने बताया कि इस घेराव कार्यक्रम में मुख्य तौर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा झारखंड विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री व् कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, जमुआ विधायक केदार हाजरा सहित जिले भर के सभी प्रखंड मंडल के गणमान्य नेतागण मौजूद रहेंगें।

आज के इस कार्यक्रम स्थल निरीक्षण के दौरान गिरिडीह भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, वरिष्ठ नेता चुन्नू कांत, इंजीनियर विनय सिंह, कामेश्वर पासवान आदि गणमान्य नेतागण मौजूद थे l

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *