Advertisement

भाजपा नेता ने बेरमो क्षेत्र के 3 जरूरत मंद बच्चों को पढ़ाने की ली जिम्मेवारी

भाजपा नेता प्रकाश सिंह ने निजी मद से 1 लाख का चेक प्राचार्य को सौंपा

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने 30 अक्टूबर को डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारीदह मे बेरमो विधान सभा क्षेत्र के चन्द्रपुरा, टुपकाडीह और कुरपनीया के तीन जरूरत मंद बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेवारी लेने की घोषणा की। इनमें एक बच्चे के पिता का देहांत कुछ महीने पूर्व सड़क दुर्घटना में हो गया था।

बताया जाता है कि इस बात की जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने डीएवी भंडारीदह के प्राचार्य राजेश कुमार सिह से मुलाक़ात किया एवं अपने निजी मद से 1 लाख रुपए चेक के माध्यम से प्राचार्य को सौंपा।

इस अवसर पर भाजपा नेता सिंह ने कहा कि बेरमो के जरूरत मंद बच्चों की शिक्षा पैसे के अभाव में बाधित नहीं होगा। विदित हो कि, सिंह ने अब तक बेरमो के सैंकड़ों बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में अपने निजी मद से सहयोग करते रहे हैं।

हाल हीं में सिंह ने बेरमो में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया था, जिसमें सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी और अभिभावक शामिल हुए थे। इस अवसर पर भाजपा फुसरो मंडल महामंत्री टुनटुन तिवारी, जनता मजदूर संघ ढ़ोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष धीरज कुमार पांडेय आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *