Advertisement

भाजपा नेता ने एक और बच्ची की पढ़ाई का खर्च उठाने का लिया जिम्मा

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने 27 फरवरी को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के संडे बाजार निवासी खुशबू सिन्हा की पुत्री की पढ़ाई का खर्च उठाने की ज़िम्मेदारी की घोषणा की है।

भाजपा नेता प्रकाश सिंह ने छात्रा पलक सिन्हा का नामांकन कृष्णा सुदर्शन सेंट्रल स्कूल गांधीनगर में सातवी कक्षा में कराते हुए एक वर्ष का फीस विद्यालय के प्राचार्य विवेकानंद पांडेय को चेक के माध्यम से जमा कराए है।

इस अवसर पर भाजपा नेता सिंह ने कहा कि बेरमो के जरूरत मंद बच्चों की शिक्षा पैसे के आभाव में नहीं रूके। इसके लिए जहां तक संभव हो पा रहा है वे कोशिश कर रहे हैं। वे अपने निजी मद से छात्र-छात्राओं का फ़ीस जमा कर रहे है।

विदित हो कि, भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने बेरमो विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाक़ों में अबतक दर्जनों ज़रूरतमंद विद्यार्थियों को अपने निजी मद से पढ़ाई का खर्च एवं स्कूल फ़ीस देने का काम कर चुके हैं।

सिंह बेरमो में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन भी करते रहे हैं, जिसमें सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर भाजपा नेत्री संतोषी सिंह, भाजपा नेता चन्दशेखर मुखर्जी, समाजसेवी कौशल कुमार आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *