Advertisement

भाजपा नेत्री ने ग्रामीण क्षेत्र में रहिवासियों को बतायी मोदी सरकार की उपलब्धि

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो की मानिंद महिला रोग विशेषज्ञ सह भाजपा नेत्री डॉ उषा सिंह ने एक जुलाई को ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा की। दौरे के क्रम में महिला चिकित्सक ने रहिवासियों को वर्तमान केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताया।

जानकारी के अनुसार भाजपा नेत्री डॉ उषा सिंह ने पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली, छपरडीह आदि गांवो में में जाकर रहिवासियों से मिलकर उन्हे केंद्र की मोदी सरकार के नौ वर्षो के कार्यकाल के दौरान महत्वपूर्ण उपलब्धियों को गिनाते हुए जानकारी दी।

बताया जाता है कि भाजपा नेत्री सर्व प्रथम अंगवाली स्थित विवाह मंडप, मानस स्थल, मैथान टुंगरी के निकट आम ग्रामीणों से मिली और उनके बीच पार्टी द्वारा जारी पर्चे बांटे। उन्होंने ग्रामीण रहिवासियों को जनधन, वेक्सिनेशन, नल से जल, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड, गरीबों को राशन, घर घर शौचालय, किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपए सहित अनेकों उपलब्धियों पर चर्चा कर उन्हे समझाया। इस अवसर पर जगह जगह महिलाएं एकत्रित होकर उत्साहपूर्वक उनसे मिल रही थी।

डॉ सिंह ने छपरडीह में भी रहिवासियों से मिलकर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। मौके पर जुगल सिंह, लक्ष्मण मिश्रा, ओमप्रकाश उर्फ राजा आदि कई ग्रामीण प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *