Advertisement

भाजपा नेता ने राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर की बीएसएल विस्तारीकरण हेतु पहल की मांग

गैर आवासीय भवनों में रक्षा उपकरण उत्पादन इकाई स्थापित करे मंत्रालय-कुमार अमित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के बीते 25 सितंबर को बोकारो आगमन के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने भेंट की। भेंट में भाजपा नेता ने उनसे बोकारो इस्पात प्रबंधन के बेकार पड़े जर्जर गैर आवासीय परिसरों में हल्का रक्षा उपकरण की उत्पादन इकाई लगाने की माँग की।

इस अवसर पर भाजपा नेता अमित ने रक्षा राज्यमंत्री सेठ से कहा कि पिछले दिनों रक्षा मंत्रालय द्वारा झारखंड की राजधानी राँची में आयोजित डिफ़ेंस एक्सपो के दौरान राज्य में शुक्ष्म एवं लघु उद्योग प्रकार के हल्का रक्षा उपकरण के उत्पादन इकाई लगाने के लिए राज्य सरकार से ज़मीन उपलब्ध कराने की माँग की गई थी। परन्तु राज्य के मुख्यमंत्री ने इस सम्बंध में कोई ख़ास रूची नहीं दिखाई।

यह दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि रक्षा मंत्रालय बोकारो इस्पात प्रबंधन के गैर आवासीय परिसरों में इन इकाइयों को स्थापित करने की दिशा में इस्पात मंत्रालय से बात करनी चाहिए। कहा कि रक्षा उपकरण के इन इकाइयों के बोकारो के बेकार पड़े बड़े क्षेत्रफल वाले गैर आवासीय भवनों में स्थापित होने से इन परिसरों का सदुपयोग भी होगा। साथ हीं बोकारो के युवाओं को बड़े पैमाने पर रोज़गार भी मिलेगा, बोकारो की आर्थिक प्रगति भी होगी और यहाँ का सामाजिक माहौल भी अनुशासित होगा। वहीं बोकारो इस्पात उत्पादन के साथ साथ रक्षा उत्पाद के लिए भी जाना जाएगा।

भाजपा नेता ने बोकारो के सिटी कॉलेज, रणविजय कॉलेज, चास कॉलेज, केबी कॉलेज सहित राज्य के सभी स्कूल, कॉलेजों में बंद नेशनल कैडेट कॉर्पस (एनसीसी) प्रशिक्षण को पुनः छात्र-छात्राओं के लिए प्रारंभ करवाने और बीएसएल विस्तारीकरण परियोजना को शीघ्र प्रारंभ करवाने की दिशा में पहल करने की भी माँग रक्षा राज्य मंत्री से की। बोकारो में पूर्व सैनिकों की समस्या से भी उन्होंने अवगत कराते हुए उसके समाधान के लिए भी ज्ञापन सौंपा। रक्षा राज्य मंत्री ने इन विषयों पर पहल करने का आश्वासन भाजपा नेता कुमार अमित को दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *