Advertisement

भाजपा नेता ने भाई प्रमोद के अवास पहुंचकर पत्नी कि स्वास्थ की जानकारी ली

एनके सिंह/फुसरो (बोकारो)। फुसरो नगर परिषद के रेलवे क्वार्टर करगली स्थित भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya janta party) फुसरो नगर मंडल के अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह के आवासीय कार्यालय झारखंड प्रदेश किसान मोर्चा के प्रभारी राजेश सिंह पहुंचे। उन्होंने नगर अध्यक्ष की पत्नी का स्वास्थ्य की जानकारी लिया तथा जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की।

इस अवसर पर मीडिया (Media) के द्वारा पूछे जाने पर सिंह ने किसानों से जुड़े अनेक समस्याओं पर प्रकाश डाला तथा झारखंड सरकार मे भ्रष्टाचार, लोहा, कोयला चोरी के संबंध में कहा कि झारखंड की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है।

सिंह ने कहा कि भाजपा (BJP) काल में रघुवर दास की सरकार में जितना भी विकास का कार्य शुरू था, उसे हेमंत सोरेन की सरकार ने बंद करने का काम किया। ऐसे सरकार (Government) को झारखंड में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था बदतर है। महिलाएं असुरक्षित है।

किसान को आत्महत्या को मजबूर होना पड़ रहा है । मौके पर सोशल मीडिया प्रभारी शंकर सिन्हा, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नगर के वार्ड पार्षद भरत वर्मा के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *