Advertisement

भाजपा नेता प्रकाश सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की शुभकामना

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके अहमदाबाद स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

इस अवसर पर भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह को झारखंड के कोयला मज़दूर भाइयों-बहनों के सम्मान का प्रतीक विशेष उपहार एक कलात्मक मूर्ति भी भेंट किया। यह प्रतीक मूर्ति झारखंड के श्रमिकों के परिश्रम, संघर्ष और समर्पण को दर्शाती है, जिसे उन्होंने गृह मंत्री को समर्पित किया। भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड के सामाजिक एवं राजनीतिक परिदृश्य को लेकर भी चर्चा हुई।

भाजपा नेता सिंह ने कोयला क्षेत्र से जुड़े मज़दूरों की समस्याओं और उनके कल्याण के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी, जिस पर गृहमंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। उक्त मुलाक़ात को झारखंड के राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेष रूप से राज्य में आगामी चुनावों और सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों के संदर्भ में देखा जा सकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *