Advertisement

भाजपा नेता प्रकाश सिंह ने जरूरतमंदो के बीच किया कंबल वितरण

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा नेता प्रकाश सिंह के द्वारा 18 जनवरी को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोकारो थर्मल में ज़रूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। ठंड में कम्बल पाकर लाभुको के चेहरे खिल उठे।

कंबल वितरण के अवसर पर भाजपा नेता सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्य करने से न सिर्फ मानसिक सन्तुष्टि मिलती है, बल्कि इससे समाज का एक तबका भी सुरक्षित रहता है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का मानवीय दायित्व है कि वो अपने से कमजोर व्यक्ति की सहायता करे, ताकि समाज सुचारू रूप से चलता रहे। मौके पर भाजपा नेता अनिल गुप्ता सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *