भाजपा नेता ने राज्यपाल को सौंपा मांग-पत्र
एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड के बोकारो में वर्षो से लंबित व् नव निर्मित एयरपोर्ट का परिचालन प्रारम्भ करने सहित जनहित के अन्य माँग को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने राज्यपाल संतोष गंगवार से रांची स्थित राजभवन में भेंट की। इस अवसर पर भाजपा नेता ने राज्यपाल को ग्यारह सूत्री एक ज्ञापन भी सौंपा।
जानकारी के अनुसार बोकारो में एयरपोर्ट परिचालन प्रारम्भ करने को लेकर भाजपा नेता अमित ने राज्यपाल को राज्य सरकार की उदासीनता के कारण उत्पन्न कठिनाइयों से अवगत कराया।

इसके अलावे वित्तीय अभाव में बोकारो सहित राज्य के कई ज़िलों के ग्रामीण क्षेत्रों में ठप्प पड़े नल जल योजना को समय से पुरा करने, क़ब्रिस्तानों की समुचित घेराबंदी कर इसकी आड़ में हो रहे भूमि अतिक्रमण के कारण सम्प्रदायिक हिंसा और तनाव से बचने, होमगार्ड में महिला जवानों को बहाली के अनुरूप ड्यूटी में भी पच्चास प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करते हुए होमगार्ड जवानों को ट्रैफ़िक ड्यूटी में भी लगाने और सरकारी, अर्ध सरकारी एवं निजी संस्थानों में भी सुरक्षा हेतु होमगार्ड को तैनात करने का सरकार के स्तर पर प्रावधान करने, अंतरधार्मिक विवाहों में ज़िलाधिकारी की अनुमति का प्रावधान करने, आदि।
नगर निकाय चुनाव शीघ्र कराने, बोकारो में सेल से विस्थापित हुए बीस गाँवों को पंचायत का दर्जा देने, राज्य में पिण्ड्रजोड़ा सहित अन्य नए प्रखंड बनाने, चास प्रखंड के पंचायतों में इजरी नदी से नहर निकाल कर घटियाली, सोनाबाद, चाकुलिया, सुनता आदि पंचायतों मे कृषि हेतु सिंचाई की समुचित व्यवस्था करने, बोकारो में ठेका मज़दूरों के लिए इएसआई हॉस्पिटल बनवाने आदि विषयों पर चर्चा करते हुए सरकारी स्तर पर पहल करने की भी माँग की। राज्यपाल ने उपरोक्त विषयों पर रूची लेते हुए सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन भाजपा नेता को दिया।
![]()













Leave a Reply