Advertisement

केंद्र सरकार के एमएसएमई कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा नेता कुमार अमित

प्रहरी संवाददाता/झारखण्ड। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जारी आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत केन्द्र सरकार के एमएसएमई मंत्रालय द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित शामिल हुए।

कार्यक्रम में उपस्थित केन्द्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को बोकारो क्लस्टर के लघु दर्जे के उद्योग समूहों के विकास के लिए बोकारो एयरपोर्ट का संचालन शीघ्र प्रारंभ करने, इन उद्योगों का आधार स्तंभ बोकारो स्टील प्लांट के स्थगित विस्तारीकरण परियोजना को प्रारंभ करने, शहर के बेकार पड़े परिसरों और जर्जर भवनों में हल्के रक्षा उपकरणों के उत्पादन जैसे एमएसएमई के इकाईयों को स्थापित करने, आदि।

अमृतसर कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत बोकारो में ड्राईपोर्ट जैसे बड़े आधारभूत संरचना और बोकारो जिला के हद में जैनामोड़ में प्रस्तावित टूल्स रूम को शीघ्र धरातल पर उतारने की बोकारो वासियों की मांग को भारत सरकार के समक्ष रखने का उन्होंने सुझाव दिया। कार्यक्रम में स्थानीय प्रमुख उद्यमी एवं व्यवसायीगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *