Advertisement

अस्वस्थ पूर्व मंत्री छत्रु महतो से मिली भाजपा नेत्री डॉ उषा सिंह

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। अविभाजित बिहार सरकार में पूर्व वित्त मंत्री सह गोमियां के पूर्व विधायक छत्रुराम महतो इनदिनों अस्वस्थ चल रहे हैं। उनकी अस्वस्थता की खबर पाकर 26 नवंबर को बेरमो की भाजपा नेत्री डॉ उषा सिंह पूर्व मंत्री के पेटरवार स्थित आवास पहुंचकर उनकी स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही उनसे आशीर्वाद भी लिया।

मालूम हो कि, पूर्व मंत्री महतो काफी लंबे समय से बीमार रहने के बाद रांची के मेडिका से ईलाज करने के उपरांत घर वापस लौटे हैं। भाजपा नेत्री ने उनकी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री पुत्र व् जिला परिषद सदस्य सह भाजपा के पूर्व बोकारो जिलाध्यक्ष प्रहलाद महतो भी थे। दोनों आपस में राजनीतिक विचार विमर्श भी किए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *