नर सेवा ही नारायण सेवा। झारखंड सरकार हर मोर्चे पर विफल-राजेश
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा किसान मोर्चा के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने 4 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में जरीडीह पश्चिमी पंचायत के सौतारटांड़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र और चलकरी बस्ती मुस्लिम टोला में सैकड़ों गरीबों और असहायो के बीच कंबल और मच्छरदानी का वितरण किया।
उन्होंने गरीबों को ठंड और डेंगू मच्छर से बचाने का प्रयास किया। उनके साथ पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री अजीत दुबे और भाजपा नेता मुकेश चौरसिया आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
जरीडीह पश्चिमी पंचायत आंगनबाड़ी केंद्र में हुए कंबल वितरण में आंगनबाड़ी सेविका सविता देवी, बसंत कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे। इसके बाद सिंह चलकारी बस्ती मुस्लिम टोला पहुंचे और हर जाति और धर्म के गरीबों और जरूरतमंद रहिवासियों के बीच कंबल और मच्छरदानी का वितरण किए। यहां भाजपा नेता मनोहर नायक, मो. शमसुद्दीन, मो. तैयब हुसैन, मो. सैमुद्दीन, मो. इमाद्दून सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सिंह ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। यह सरकार सिर्फ घोषणा की सरकार बन कर रह गया है। सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है, फिर भी गरीबों और जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल और डेंगू मच्छर से बचाने के लिए पर्याप्त मच्छरदानी वितरण नहीं कर सकी।
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार स्वयं उलझन में पड़ी है। तरह-तरह की उन पर जांच चल रही है, जिसके कारण राज्य में विकास नहीं हो पा रहा है। आने वाले समय में जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकने और भाजपा के हाथों में पुनः सत्ता सौंपेगी। तभी झारखंड में विकास की गति तेज होगी।
उन्होंने कहा कि आज झारखंड में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। कोई सुरक्षित नहीं है। पुनः भाजपा सत्ता में आएगी तो झारखंड में विकास के साथ-साथ विधि व्यवस्था दुरुस्त होगी।
![]()












Leave a Reply