एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। मकर संक्रांति के अवसर पर 15 जनवरी को बोकारो जिला के हद में बेरमो स्टेशन स्थित प्रेम नगर में भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने गरीबों के साथ मकर संक्रांति मनाई।
इस अवसर पर भाजपा नेता सिंह द्वारा दही-चूड़ा, तिलकूट, गुड़ तथा कम्बल का वितरण समारोह आयोजित किया गया। साथ ही साथ कार्यकम में पहुंचकर वितरण किया गया। यहां उपस्थित सैकड़ो रहिवासियों ने इस अवसर पर जमकर चुड़ा, दही तथा गुड़ का लुत्फ उठाया।
मौके पर भाजपा नेता सिंह ने बताया कि मकर संक्रांति का पर्व भारतीय संस्कृति के अनुसार प्रमुख पर्व माना जाता है। इस पर्व के अवसर पर गंगा स्नान करने व गरीबों को भोजन और खिलौना शास्त्रों के अनुसार एक महत्वपूर्ण दान पुण्य माना जाता है।
उन्होंने बताया कि सूर्य मकर राशि मे उत्तरायण हो जाता है तब यह पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को देवताओं का दिन मानने की मान्यता है, इसलिए पूर्व काल में भी मकर संक्रांति के पर्व पर ऋषि, मुनि व समर्थ जनों द्वारा नदियों में स्नान कर पुण्य दान किया करते रहे हैं।
बताया जाता है इस दिन पुण्य दान करने से अनजाने में हुए पापों से राहत मिलती है एवं घर मे सुख शांति का वास होता है। इस अवसर पर मजदूर नेता विकास सिंह, उज्जवल मुखर्जी, शंकर नायक, भाजपा मीडिया प्रभारी मनोज कुमार, गोलू कुमार के अलावे काफी संख्या में रहिवासी शामिल हुए।
![]()













Leave a Reply