मेरे घर की वीडियो ग्राफी कर रखी जा रही है नजर-कुंदन साव
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। भाजपा युवा मोर्चा नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट महामंत्री कुंदन साव ने पेक नारायणपुर थाना में लिखित शिकायत आवेदन देकर अपने तथा अपने परिवार वालो के जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
पुलिस को दिए आवेदन में भाजपा नेता साव ने कहा है कि बीते 28 अक्टूबर की रात्रि कुछ अज्ञात व्यक्ति बोलेरो से उसके बरई पलामू स्थित आवास में आकर पूरा घर का वीडियोग्राफी कर रहे थे। जिसकी जानकारी मिलने के बाद जैसे ही घर का खिड़की खोल कर पूछने का प्रयास किया गया वे सभी बोलेरो वाहन से भाग गए।
पीड़ित भाजपा नेता कुंदन साव ने 29 अक्टूबर को भेंट में बताया कि कोई हमारा एवं हमारे परिवार को जान से मारने की योजना बना रहा है। शायद इसी लिए हमारे घर की निगरानी की जा रही है। पेक थाना की पुलिस से कार्रवाज की मांग करते हुए उन्होंने सुरक्षा की गुहार लगाई है।
![]()













Leave a Reply