Advertisement

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्धघाटन

महिलाओं और युवतियो को स्वावलंबन व आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा-राजेश

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने बोकारो जिला के हद में बेरमो विघान सभा क्षेत्र के ढोरी बस्ती सोतारडीह में 17 फरवरी को सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्धाटन किया। उन्होंने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का नारियल फोड़कर और फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर सिंह ने कहा कि इस सिलाई प्रशिक्षण केंद्र से महिलाओं और युवतियो को स्वावलंबन व आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे। जिसे हम सभी पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि महिलाओं का आत्मनिर्भर बनने के लिए जगह-जगह सिलाई मशीन का वितरण कर रहा हूं।

मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद बिलासी देवी, महिला समूह के अनिता देवी, सरजू साव, अशोक कुमार, रानी देवी, सुनीता देवी, रीना देवी, गीता देवी, सुनीता देवी सहित दर्जनों महिलाऐं उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *