Advertisement

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ने चलकारी में दिया ओपन वायल समरसेबुल मोटर

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा किसान मोर्चा के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने 12 फरवरी को पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी उत्तरी पंचायत के गिरि टोला में पेयजल समस्या को देखते हुए अपने निजी मद से ओपेन वायल समरसेबुल मोटर ग्रामीणों को दिया। जिससे गिरी टोला के ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध हो सके।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार हर मोर्चे पर विफल है। उन्होंने कहा कि गर्मी अभी आया भी नहीं कि रहिवासी पेयजल समस्या से जूझने लगे हैं। इसलिए मुझे निजी मद से यहां ओपनवेल समरसेबल मोटर उपलब्ध कराना पड़ा है।

समरसेबल मोटर पाकर गिरी टोला के ग्रामीणों में हर्ष देखी गई। इसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष गिरी टोला शिव मंदिर मे जाकर माथा टेका और मंदिर मरम्मत के लिए 30 बोरा सीमेंट देने की घोषणा किया।

मौके पर भाजपा नेता राजेश कुमार ठाकुर, वार्ड सदस्य अरूण गिरि, महेश गिरि, अर्जुन गिरि, महेंद्र गिरि, कुन्ती देवी, वीणा देवी, पिकी देवी, दुखनी देवी, सोना देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *