एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने 25 जून को बेरमो विधानसभा क्षेत्र के घटियारी बस्ती और फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के मकोली में 200 जरूरतमंदों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया।
मच्छरदानी वितरण के अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि वे जरूरतमंदों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में मच्छर का प्रकोप बढ़ जाता है। इसलिए जरूरतमंदों को मच्छरदानी होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी समाज सेवा में लगे रहेंगे और मच्छरदानी का वितरण करेंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार के नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। देश और सरकार के प्रति विपक्ष की सोच हमेशा नकारात्मक रही है, जबकि मोदी सरकार सकारात्मक सोच के साथ विकास कार्यो में लगी है।
उन्होंने मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से महा जनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में देश में सेवा, सुशासन और सशक्त सरकार के रूप में फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया जा सके।
कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाने का काम करें। साथ ही, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को और मजबूत करें। इसके लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बूथ स्तर पर रहिवासियों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने का काम करें।
इस दौरान उन्होंने वर्तमान झारखंड के हेमंत सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार के कई योजनाओं में राज्य सरकार का रवैया निराशाजनक रहा है। राज्य में विकास कार्य ठप्प है तो वहीं, केंद्रीय योजनाओं में राज्य सरकार का अपेक्षित सहयोग नही मिल रहा है।
इस अवसर पर सुरेंद्र चौहान, सुनील वर्मा, पवन सिंह, रामचंद्र प्रसाद, चिंता सिंह, सुशील राय, आशुतोष कुमार सिंह, नरेश तुरी, कौशल्या देवी, विक्की तुरी, कुंती देवी, जाहिदा खातून, हरि बोल कर्मकार, डोमन कर्मकार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
137 total views, 1 views today