मृत्युंजय कुमार/उजियारपुर(समस्तीपुर)। भारतीय जनता पार्टी, जिला कार्यालय पर संगठन सत्र 2019 – 2022 के सफलतम एक वर्ष पूरे होने पर एक साल बेमिसाल कार्यक़म का आयोजन किया गया। अध्यक्षता व संचालन निवर्तमान जिला अध्यक्ष राम सुमरन सिंह (Ram sumran singh) ने किया।
इस अवसर पर समस्तीपुर (Samastipur) भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा को एक साल में संगठन को बेहतर बनाने व विधानसभा चुनाव में भाजपा के दो विधायक सहित एनडीए के पाँच विधायक बनाने के लिए भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुशांत अनिल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव व पंकज लाल के द्वारा तलवार, अंगवस्त्र, मोमेंटो व बुके से स्वागत किया गया। इस अवसर पर पर भाजपायीयो द्वारा केक काटा गया।
इस अवसर पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कुशवाहा ने कहा कि एक वर्ष की जो संगठन की उपलब्धि है उसका श्रेय सभी देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं को जाता है। साथ हीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने किसान के लिए कल्यणकारी नीति बनाकर देश के 80 प्रतिशत किसानो को बेहतर बनाने का काम किया है। किसानों के लिए नया किसान बिल भी किसानों को 2022 तक आमदनी को दोगुनी करने का काम करेगी। नए किसान बिल किसानो को उसके उत्पाद को एमएसपी से ऊपर मन मुताबिक दामों पर देश के किसी भी हिस्से में बेचने की पूर्ण आजादी देता है। जिससे देश में बिचौलियों को खत्म करेगा। नए किसान बिल को लेकर जो आज आंदोलन कर रहे हैं, वह सभी अपने राजनीति की दुकान बंद होते देख ऐसा कर रहे हैं। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं में मोहद्दीनगर विधायक राजेश सिंह, वरीय नेता शशिकांत आनंद, जय कृष्ण झा, योगीन्द्र प्रसाद सिंह, प्रो. विजय शर्मा, चंद्रकांत चौधरी, कैप्टन कमलेश सहनी, नीलम देवी, भाग्य नारायण राय, रामधार राय, शशिधर झा, मनी प्रसाद सिंह, जिला महामंत्री सुनील गुप्ता, प्रभात कुमार, राजीव चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, शैलेन्द्र सिंह, जिला मंत्री शिवशंकर निषाद, जिला प्रवक्ता कौशल पांडेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीतांजलि, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, अति पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष संभु साह, विजय शंकर ठाकुर, भारत भूषण सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी उपस्थित रहे।
![]()












Leave a Reply