एस.पी.सक्सेना/बोकारो(Bokaro)। बोकारो जिला के हद में बेरमो विधानसभा उपचुनावों को लेकर 27 अक्टूबर को फुसरो नगर मंडल अन्तर्गत फूसरो बाजार मे भुनेश्वर सिंह पेट्रोल पंप परिसर में भाजपा बेरमो विधानसभा प्रधान कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने विधिवत फीता काटकर किया।
चुनाव प्रधान कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्य काल मे राज्य में चोरी , डकैती, हत्या, अपहरण, दुष्कर्म आदि की वारदात में वृद्धि हुई है। इस सरकार को बिचौलिए व दलाल चला रहे है। अब तक के सबसे कमजोर मुख्यमंत्री है हेमंत सोरेन। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ही राज्य की विकास कर सकती है। बेरमो से भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। मौके पर गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, बोकारो विधायक विरंची नारायण, कांके विधायक सबरी लाल, पूर्व मंत्री रामचन्द्र केशरी, आजसू के केंद्रीय सचिव कांशीनाथ सिंह, चुनाव प्रभारी सत्यनारायण सिंह, बोकारो जिला वरीय उपाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, जिलाध्यक्ष भरत यादव, बीस सूत्री के पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद महतो, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण कुमार, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, अंगवाली मंडल अध्यक्ष सचिन मिश्रा, नगर अध्यक्ष भाई प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जगन्नाथ राम, मनोज कुमार, उलगुलान पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजीत महतो, आजसू पार्टी के दीपक महतो, नगर अध्यक्ष विनोद बाउरी, वार्ड पार्षद भरत वर्मा, भाजपा किसान मोर्चा नेता मधुसूदन सिंह, सुरेश दुबे, देवीदास, ढोरी सांसद प्रतिनिधि सुरेश महतो, नगर प्रतिनिधि महेंद्र चौधरी, आजसू केंद्रीय सदस्य संतोष महतो, नरेश महतो, दिगंबर महतो, अनिल गुप्ता, कपिलदेव गांधी, छोटे लाल गुप्ता, विवेक सिंह, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। उक्त जानकारी भाकपा फुसरो नगर मंडल मीडिया प्रभारी मनोज कुमार ने दी।
प्रहरी संवाददाता/
![]()












Leave a Reply