Advertisement

महिला आरक्षण व् जाति जनगणना पर जुमलेबाजी बंद करे भाजपा-गुंजन सिंह

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा 6 मई को झारखंड की राजधानी रांची के पुराने विधानसभा मैदान धुर्वा में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में झारखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने 4 मई को रांची स्थित कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि संविधान बचाओ रैली ऐतिहासिक होगी और महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इसमें शामिल होंगी।

उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार वर्ष 2014 से संविधान की रक्षा में नाकाम रही है और लगातार संविधान से छेड़छाड़ कर रही है। जिससे देश को नुकसान हो रहा है।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहलगाम हमले के बाद की रैली पर भी निशाना साधा और कहा कि जहां पूरा देश शोक में डूबा था, वहीं प्रधानमंत्री बिहार में चुनावी रैली कर रहे थे, जो शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री की मानसिकता को दर्शाता है कि जहां 26 निर्दोष सैलानी मारे गए, वहीं प्रधानमंत्री चुनावी गणित में व्यस्त थे।

देश में जाति जनगणना और राहुल गांधी की जीत

महिला नेत्री गुंजन सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा जाति जनगणना के फैसले को राहुल गांधी की जीत बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के संघर्ष का परिणाम है कि अब केंद्र सरकार जाति जनगणना कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महिला आरक्षण बिल को वर्ष 2024 के चुनावों के बाद 2029 में लागू करने का वादा किया गया था, वैसा ही जाति जनगणना भी जुमला न बन जाए। इसलिए भाजपा सरकार जुमलेबाजी बंद करे। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना से देश के पिछड़े वर्ग को समुचित विकास और सही प्रतिनिधित्व मिलेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *