एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित भाजपा नेत्री डॉक्टर उषा सिंह के आवासीय कार्यालय मे गिरिडीह भाजपा लोकसभा के संयोजक सह गिरिडीह के पूर्व मेयर डॉक्टर प्रकाश सेठ का 29 जनवरी को स्वागत किया गया। सेठ को डॉ उषा सिंह ने बुके देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर संयोजक प्रकाश सेठ ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से क्षेत्र के रहिवासियो को अवगत कराया जाएगा। कहा कि आमजनों की समस्याओं को जानकर उनके समाधान का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा फुसरो मंडल अध्यक्ष सुमित सिंह, निवर्तमान महामंत्री दिनेश सिंह सहित अनिल गुप्ता, रविंद्र सिंह, अजय सिंह, अभय विश्वकर्मा, मनोज गोयल, मिथिलेश आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply