Advertisement

भाजपा फुसरो मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

 नरेन्द्र मोदी ने देश को शिखर तक पहुंचाया-रवीन्द्र

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा फुसरो मंडल कार्यसमिति की बैठक 26 मई को बोकारो जिला के हद में उर्वशी होटल फुसरो मे आयोजित किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि 16 वी लोकसभा सांसद रवींद्र कुमार पांडेय शामिल हुए।

इस अवसर पर पूर्व सांसद पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आगामी 30 मई को अपने नौ साल पूर्ण करने जा रही है। भाजपा सरकार इन ऐतिहासिक नौ साल में गरीब, शोषित और वंचितों के लिए पूरी तरह समर्पित रही है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को शिखर तक पहुंचाया है।

इस गौरवमयी कार्यकाल के पूरा होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 30 मई से 30 जून तक एक महीना चलाया जाएगा। अभियान में जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत आमजन को केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देना है। शहर से लेकर गांव तक जाकर कार्यकर्ता अपनी सीधी पहुंच बनाने संबंधी विषयों पर रणनीति तैयार की जाएगी। ग्राम पंचायतों और वार्डो में योजनाओं की जानकारी देंगे।

बैठक को वरीय भाजपा नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, पूर्व बोकारो जिलाध्यक्ष जगन्नाथ राम व विनोद महतो सहित उषा सिंह, रामकिंकर पांडेय, सुरेश दूबे आदि ने संबोघित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार व संचालन महामंत्री टुनटुन तिवारी ने किया।

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा गुरवारी देवी, धनेश्वर महतो, वैभव चौरसिया, वशिष्ठ नारायण सिंह, विनय सिंह, विकास सिंह, मदन गुप्ता, मनोज गोयल, भरत वर्मा, दीपक गिरि, जितेंद्र सिंह, अनिल गुप्ता, शनि सिंह, सूरज सिंह राठौर, सुमन कुमारी, शिवपूजन चौहान, मनोज कुमार, लाल मोहन महतो, दिनेश रवि, अजय गिरि, रामचन्द्र महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *