Advertisement

भाजपा जिलाध्यक्ष को अगंवस्त्र ओढ़कर सम्मानित किया गया

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। भाजपा नगर महामंत्री दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने 5 जनवरी को भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव को सम्मानित किया गया।

बेरमो विधान सभा क्षेत्र के हद में बोकारो थर्मल स्थित जिलाध्यक्ष के आवासीय कार्यालय पहुंचकर भाजपा नगर महामंत्री दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया एवं पार्टी के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। आगामी वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव के बारे में विस्तार से चर्चा की गई तथा नगर मंडल सुचारू रूप से चले इसका मार्गदर्शन जिलाध्यक्ष के द्वारा विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

कहा गया कि वर्ष 2023 मे सुख, शांति, शक्ति, सम्पति, स्वरूप, शालीनता, संयम, सादगी, सफलता, समृद्धि, साधना, संस्कार, यश ईश्वर सभी को बहुत अच्छा स्वास्थ्य दे। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा निवर्तमान अध्यक्ष भाई प्रमोद कुमार सिंह, नगर महामंत्री दिनेश कुमार सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी शंकर सिन्हा, भाजपा फुसरो मीडिया प्रभारी मनोज कुमार, भाजपा नेता अशोक सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *