मानव सेवा से बढ़कर कोई भी कार्य नहीं है-गिलुवा
सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime minister Narendra Modi) के जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता किरीबुरू के मुखिया मंगल गिलुवा के नेतृत्व में 20 सितंबर को पश्चिमी सिंहभूम जिला (West Singh District) के हद में गुवा सेल अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया।
इस दौरान भाजपा नेता गिलुवा ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई भी कार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को जीवन में अवसर मिलते हैं इसलिए मानव सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

भाजपा नेता सह मुखिया गिलुवा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम के तहत लोगों की सेवा की जाएगी।
इस दौरान मौके पर भाजपा (BJP) के जगन्नाथपुर विधानसभा संयोजक आर के प्रधान, सारंडा मंडल अध्यक्ष कैलाश दास, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पाठक, युवा मोर्चा मंत्री सन्नी केशरी, बूथ अध्यक्ष कृष्णा पान, सागर दास, संजीत पान, तरुण पान, विनोद तांती सहित अन्य मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply