Advertisement

भाजपा सह मजदूर नेता ने मरीजों के बीच फल और गरीबो के बीच खिचड़ी बांटे

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत बोकारो जिला के हद में रिजनल अस्पताल कारगली में भाजपा और मजदूर नेता सह जिप सदस्य ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह द्वारा 25 सितंबर को करगली व् बेरमो में फल व् खिचड़ी बांटा गया।

जानकारी के अनुसार भाजपा व् श्रमिक नेता सह जिप सदस्य ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह द्वारा सीसीएल करगली रीजनल अस्पताल के विभिन्न वार्डों में मरीजों के बीच फल तथा बेरमो स्टेशन स्थित प्रेम नगर मे खिचड़ी वितरण किया गया।

इस अवसर पर जमसं बीएंडके क्षत्रिय अध्यक्ष राहुल कुमार और क्षेत्रीय सचिव टीनू सिंह ने कहा कि नए भारत के शिल्पकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे देश की प्राचीन विरासत के आधार पर एक भव्य और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखने का काम किया है।

चाहे संगठन हो या सरकार, नरेंद्र मोदी से हम सभी को सदैव राष्ट्रहित सर्वोपरि की प्रेरणा मिलती है। ऐसे अद्वितीय नेता के मार्गदर्शन में देश सेवा का अवसर मिलना भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात है। मौक़े पर सुरेंद्र स्वर्णकार, सुधीर किशन उर्फ भोला, शिबू कुमार डे, राजेश नायक, चंदन सिंह, गौतम भट्टाचार्य आदि दर्जनो गणमान्य मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *