Advertisement

कार्यालय परिसर में भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित पार्टी कार्यालय परिसर में 26 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार बेरमो प्रखंड उपाध्यक्ष गौतम राम की अध्यक्षता में जारंगडीह स्थित भाजपा कार्यालय में समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में पार्टी के बेरमो प्रत्याशी रविंद्र कुमार पांडेय की हार को लेकर विशेष चर्चा की गई।
बैठक में प्रखंड उपाध्याय राम ने कहा कि हार जीत जीवन का एक पहलू है।

इसके बावजूद हमें हार से घबराने की आवश्यकता नहीं है। इसलिेए नए जोश से पार्टी हित में सभी को एक सूत्र में बंधकर काम करने की आवश्यकता है। वही उन्होंने जारंगडीह के तमाम मतदाताओं को दूसरे अन्य दलों से अधिक समर्थन भाजपा को देने के लिए साधुवाद दिया।

इस अवसर पर जारंगडीह उत्तरी पंचायत के संयोजक विरेद्र प्रसाद चौहान, सह-संयोजक शन्नी कुमार आशीष, दक्षिणी पंचायत प्रभारी क्रांति कुमार सिंह, संयोजक बाल गोविंद भुईयां उर्फ आडवाणी, सह-संयोजक शुभम कुमार, हरिजन मोर्चा प्रखंड महामंत्री सुदेश कुमार भुइयां आदि ने भी पार्टी की हार को लेकर गहरा दु:ख प्रकट किया।

बैठक में उपरोक्त के अलावा सुरेंद्र प्रसाद चौहान, विकास चौहान, नीरज झा, बिगु राम, सनी कुमार, अनिरुद्ध श्रीवास्तव, दशरथ कुमार, गोविंद भुईया, अर्जुन भुईयां, शिबू भुइयां, संजय भुईया, पप्पू भुईया, अनिल गोप, खूब लाल सिंह, सूरज, कुकू, अरुण, अर्जुन, चिंटू, ऋतिक, सरवन, सोनू, आदि।

आकाश, राज, शिबू, कुणाल, सुरेश, लक्ष्मण, पप्पू, जगदीश, भीम, भोलू, धनपत, गणेश, गौतम, राकेश कुमार, चिंटू राम, अशोक मंडल, सुनील शर्मा, प्रेम कुमार, नंदकिशोर पासवान, अशोक दुबे, अभिषेक कुमार, विक्की, रेखा दुबे, मुकेश चौहान, उमेश भुईयां, नरेश शर्मा, सोमनाथ घांसी, आनंद गुप्ता, अमित गुप्ता, धीरज गुप्ता, रिंकू, नागो राम सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *