प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के भाजपा अंगवाली मंडल के चलकरी में 29 जून को एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।
बेरमो विधानसभा क्षेत्र के अंगवाली मंडल अध्यक्ष सचिन मिश्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो ‘बाटुल’ की उपस्थिति में एक पेड़ लगाकर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोज ठाकुर ने किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बाटुल ने कहा कि पर्यावरण की शुद्धता अति आवश्यक है। स्वच्छ वातावरण में ही मनुष्य का जीना संभव है। मंडल अध्यक्ष सचिन मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता कायम रखने के लिए हम सभी को अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।
मौके पर मुकेश मिश्रा, राजकुमार ठाकुर, हरेन्द्र मण्डल, मनोहर नायक, आशीष नायक, सुकनाथ मुर्मू, बासुदेव महतो, अशोक नायक, हीरालाल केवट, सोहन गंझू, रुद्रेश्वर शर्मा, झूलन मिश्रा, युगल सिंह, रामटहल सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply