प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। भाजपा प्रदेश व जिला कार्यसमिति द्वारा निर्देशानुसार हर घर में तिरंगा को लेकर 9 अगस्त को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के चांदो हाईस्कुल मैदान में भारतीय जनता पार्टी अंगवाली मंडल द्वारा बैठक आयोजित बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सचिन कुमार मिश्रा ने की। बैठक का संचालन अंगवाली महामंत्री मनोज कुमार ठाकुर ने किया।
बैठक में मुख्य रुप से कार्यक्रम प्रभारी सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवीदास, आशिष नायक, अशोक नायक, ब्रजेश दशौधी, सोहन गंझू, संजीत नायक,अमरजीत सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply